See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 20:50:46

महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए मिशन शक्ति अभियान जारी

महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए मिशन शक्ति अभियान जारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  


आज जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 के बारे में जागरूक किया गया।  


इसके अलावा, आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स, गुड टच और बैड टच की पहचान और बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बालिकाओं को स्वावलंबी बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस से अपने सवाल भी पूछे और सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।