See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 20:50:01

32 वर्ष से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

32 वर्ष से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्द्राबाद पुलिस ने 32 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर को गिरफ्तार कर लिया है।  


सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मामले में वांछित था। न्यायालय ने उसे 30 महीने कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन सजा पूरी करने के बाद वह फरार हो गया और 32 वर्षों तक पुलिस से बचता रहा। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।  


सिकन्द्राबाद थाना पुलिस ने सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।  


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक यतेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल महताब शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है।