See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:51:01

नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

किसान सेवा केन्द्र पर सोमवार को ग्राहक जागरूकता अभियान कार्यक्रम के साथ-साथ कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बुलंदशहर रामघाट तिराहे गंगागढ़ पर स्थित नयारा एनर्जी के पेट्रोल पम्प किसान सेवा केन्द्र पर सोमवार को ग्राहक जागरूकता अभियान कार्यक्रम के साथ-साथ कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।नायरा एनर्जी के सेल्स अधिकारी वैभव त्यागी द्वारा किसानों को डीजल पेट्रोल की गुणवत्ता व माप संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई तथा किसानों को बताया कि आप किसी भी पेट्रोल पम्प पर ये सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।पेट्रोल पम्प स्वामी  गिरीश चंद्र मित्तल के सौजन्य से किसानों को जलपान की व्यवस्था की गई तथा प्रोत्साहन हेतु किसानों को कंबल भेंट किए गये। जागरूकता अभियान में विवेक कुमार मुकेश यादव मनोज यादव रमेश चंद यादव दिनेश कुमार धर्मवीर सिंह संजू यादव उपस्थित रहे।