See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 20:48:08

जिलाधिकारी श्रुति ने दिव्यांगों को वितरित किए कंबल, जरूरतमंदों की सहायता के लिए जताई प्रतिबद्धता

जिलाधिकारी श्रुति ने दिव्यांगों को वितरित किए कंबल, जरूरतमंदों की सहायता के लिए जताई प्रतिबद्धता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाया। आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दी में बिना गर्म कपड़ों के न रहे।  


कंबल वितरण कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। लाभार्थियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और प्रशासन की इस सहायता को सराहा। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।