See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-05 07:33:55

प्रशासन द्वारा शांति समिति बैठक:

भाईचारे और सद्भावना से मनाए आगामी त्योहार:लवी त्रिपाठी एसडीएम

हापुड़। ( पुष्पेन्द्र कुमार) पिलखुवा  आगामी त्यौहार रविदास जयंती,शब-ए-बारात,महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर लोगों से आगामी त्योहारों में शांति तथा सौहार्द कायम रखने की अपील की गई।धौलाना थाना परिसर में बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी लवी त्रिपाठी,पिलखुवा क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान की अध्यक्षता में हुई।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।त्योहारों को लेकर तहसील प्रशासन काफी चौकन्ना है हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आगामी त्यौहारों को एकता एवं भाईचारे के साथ मनाया जाये।इस दौरान थाना धौलाना में आए क्षेत्र के गणमान्य लोगों व धर्म गुरुओं से थाना धौलाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भाईचारे के साथ त्योहार को मनाने की अपील की। इस दौरान अतिरिक्त निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक पंकज शर्मा,जब्बार अहमद,पिंटू कुमार व समाजसेवी हसीन चौधरी,शहजाद चौधरी,इदरीश प्रधान,आरिफ प्रधान लालपुर,बसपा नेता मूलचंद गौतम,डॉ सत्येंद्र कुमार आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।