See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 23:00:32

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। 3 फरवरी 2025 को भारतीय किसान संघ बुलंदशहर की जिला बैठक संघ कार्यालय बुलंदशहर में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने की। बैठक में प्रमुख रूप से मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी और प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी भी मौजूद रहे।


बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य समस्याएं किसानों को किसान रजिस्ट्री करवाने में आ रही समस्याएं थीं। किसानों के आधार और बैंक पासबुक में नंबर खतौनी से मेल नहीं खा रहे हैं, और कुछ गांवों में खतौनी ऑनलाइन नहीं है, जिसके कारण किसान रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। इसके परिणामस्वरूप, किसानों को किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त, गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग और निराश्रित गोवंश के कारण किसानों की फसल का नुकसान भी प्रमुख मुद्दा रहा। निराश्रित गोवंश को गौशाला भेजने की मुख्य मांग उठी। 


जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने बताया कि इन विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की, जबकि प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी ने गांवों में टोली बैठक आयोजित कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बात की।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए दीपकांत शर्मा को सह जिला जैविक प्रमुख, हिमांशु जी को खंड जैविक प्रमुख शिकारपुर, आशा चौधरी को खंड महिला प्रमुख शिकारपुर, और मुनेश सोलंकी जी को खुर्जा खंड का दायित्व सौंपा गया। 


बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार, चौधरी दिलावर सिंह, जिला सह मंत्री लाल सिंह तोमर, वीरेंद्र गुर्जर, जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी एडवोकेट, जिला युवा प्रमुख श्यामवीर सिंह, और जिला कार्यालय प्रमुख चौधरी ओमवीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।