See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 22:59:15

बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट, लाठियों से किया वार

बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट, लाठियों से किया वार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। चोला थाना क्षेत्र के गांव फतेपुर जादौन में एक पड़ोसी ने रंजिश के चलते 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट की। आरोपी ने लाठी से इतना वार किया कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मरणासन्न स्थिति में पहुँच गई। पीड़िता सरोज देवी ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले साल उनके पति रणवीर सिंह (90 वर्ष) के साथ भी इसी तरह की मारपीट कर चुका था। 


सरोज देवी और उनके पति दोनों फतेपुर जादौन में रहते हैं। उनके दो बेटे जयपुर में नौकरी करते हैं और तीज-त्योहार के दौरान घर आते हैं। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी उन्हें अक्सर गालियाँ देता था, लेकिन वह शिकायत करने के लिए थाने जाने में सक्षम नहीं हो पाती थीं। 


इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई दल सिंह ने मौके पर जाकर सरोज देवी को मेडिकल के लिए भेजा और तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है, उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।