See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 22:49:03

स्याना नगरपालिका चेयरमेन ऋषिपाल सिंह ने किया आनंदा कैटल फीड प्लांट एवं गौशाला का निरीक्षण

स्याना नगरपालिका चेयरमेन ऋषिपाल सिंह ने किया आनंदा कैटल फीड प्लांट एवं गौशाला का निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

स्याना/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। स्याना नगरपालिका चेयरमेन ऋषिपाल सिंह चौधरी ने आज आनंदा कैटल फीड प्लांट और आनंदा गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण, उनके रखरखाव और दुग्ध उत्पादन की आधुनिक विधियों का अवलोकन किया। 


आनंदा के चेयरमेन राधेश्याम दीक्षित ने उन्हें साहीवाल, थारपारकर, गिर, नागौरी जैसी भारतीय नस्लों की गायों के पालन एवं देखभाल की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान चेयरमेन ऋषिपाल सिंह ने गौशाला की व्यवस्थाओं को सराहा और वहां मौजूद गायों को गुड़ व चना खिलाया तथा बछियों को स्नेहपूर्वक दुलार किया।


इस अवसर पर राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि आनंदा गौशाला में भारतीय नस्ल की गायों का पालन कर उत्तम नस्ल के गोवंश का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। 


निरीक्षण के दौरान भरत चौधरी, विपिन चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, रवि, राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।