See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 22:25:37

संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है: सैयद मुनीर अकबर

संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है: सैयद मुनीर अकबर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के आह्वान पर आज चर्च कंपाउंड में बैठक आयोजित हुई। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश में "संविधान रक्षा यात्रा" की शुरुआत 16 फरवरी को अलीगढ़ से किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने अलीगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ यात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया और यात्रा के प्रभारी के रूप में विंसेंट जोयल को नियुक्त किया गया।  


प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संगठन संविधान बदलकर देश के संसाधनों पर उद्योगपतियों का पहला हक सुनिश्चित करना चाहते हैं और आम जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को हाशिये पर धकेलने की इनकी मंशा रही है, इसलिए संविधान रक्षा यात्रा की जरूरत महसूस हुई।  


उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस कमजोर हुई तो बीजेपी सरकार न केवल आरक्षण समाप्त कर देगी बल्कि आम जनता के मताधिकार को भी खतरे में डाल देगी। उन्होंने कहा कि इतिहास खंगालने पर आरएसएस और बीजेपी की नीयत स्पष्ट हो जाएगी।  


शहर चेयरमैन वसीम ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, जिससे करोड़ों दलित, आदिवासी, महिलाएं और वंचित समुदाय आहत हुए, लेकिन सत्ता के अहंकार में उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी।  


विंसेंट जोयल और सैयद अबरार अली ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने खुलेआम संविधान बदलने की बात की थी, लेकिन जनता ने समझदारी दिखाते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। प्रदेश सचिव कुंवर ज़मीर अहमद ने जाति जनगणना के विरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानसिकता पर सवाल उठाया और कहा कि इससे दलित, पिछड़ा और आदिवासी समाज के प्रति उनकी सोच स्पष्ट हो जाती है।  


इस अवसर पर एटा के जिला चेयरमैन अफजल खां, शहर चेयरमैन लाला अली, कासगंज जिला चेयरमैन डॉ. मोहम्मद अली, शहर चेयरमैन शमशुद्दीन खान उर्फ एस एस ख़ां समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।