See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 22:08:22

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना नरसैना का किया वार्षिक निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना नरसैना का किया वार्षिक निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्री श्लोक कुमार ने आज थाना नरसैना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर पहुंचकर गार्द की सलामी ली और विभिन्न पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय के महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, अभिलेख, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर और थाने में खड़े वाहनों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।  


महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि थाने पर आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का क्रमबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सभी मामलों का उचित रिकॉर्ड कंप्यूटर में व्यवस्थित रखा जाए। एसएसपी ने थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए गए।  


निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नरसैना को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक अभिलेख पूर्ण करें और उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। साथ ही, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, थाना परिसर को स्वच्छ रखने और क्षेत्र में निरंतर गश्त कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना नरसैना में नियुक्त चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए।