See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 20:21:03

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।  


पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा, आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच की पहचान और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।