See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 20:20:10

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुलंदशहर के मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुलंदशहर के मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-112/सीईओ-2-9/2-2024 दिनांक 04 फरवरी 2025 के साथ संलग्न उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के पत्र द्वारा सूचित किया गया है कि 05 फरवरी 2025 (बुधवार) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2025 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में कार्यरत उन मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा, जिनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज है।  


यह अवकाश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 ख के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। राज्यपाल महोदया द्वारा इस निर्णय को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे बुलंदशहर में कार्यरत दिल्ली के मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।