See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:43:02

गुलावठी में महिला का मिला शव, मचा सनसनी

जिले के गांव कुरली में गोशाला के पास एक महिला का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बुलंदशहर। जिले के गांव कुरली में गोशाला के पास एक महिला का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसके चेहरे का हुलिया बिगड़ा हुआ है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त विवरणनुसार गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरली में गोशाला के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला के चेहरे का हुलिया भी बिगड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव इस क्षेत्र में फेंक दिया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य स्त्रोतों से पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिससे पता लगाया जा सके कि महिला की हत्या किसने और क्यों की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस को मौत के कारणों का कुछ सुराग लगने की उम्मीद है।