See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:42:20

भुना हुआ चना खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की बिगड़ी तबियत, दादा-पौते की मौत

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भुना चना खाने से दादा-पौते की मौत हो गई।

बुलंदशहर। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भुना चना खाने से दादा-पौते की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य दो लोगों की हालत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक फूड पॉइजनिंग की बात सामने आ रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त विवरणनुसार घटना नरसेना थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरवाला का है। जहां कलुआ रविवार को दौलतपुर कलां स्थित एक दुकान से भुने हुए चने लाए थे। विगत रात्रि शाम को घर के सभी सदस्यों ने खाना खाया। देर रात चनों को परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। चने खाते ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन आनन-फानन में दौलतपुर कलां स्थित झोलाछाप की दुकान पर लेकर गए। जहां उपचार के दौरान कलुआ और उसके पोते गोलू की मौत हो गई। जबकि बहू जोगेंद्री और पौत्री शिवांगी को रेफर कर दिया गया। दोनों स्याना का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया एसडीएम०स्याना गजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक दादा-पौते की मौत हो चुकी है। परिवार के बाकी दो सदस्यों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार और डीओ०फूड सेफ्टी की अगवाई में जांच टीम का गठन कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने रात में भुने हुए चने का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। वहीं, डीओ०फूड सेफ्टी विनीत कुमार का कहना है कि सूचना के आधार पर मौके पर जांच के लिए टीम रवाना कर दी गई है। संयुक्त रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल जाएगा कि मौत का क्या कारण है।