See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-04 07:10:28

सतलोक आश्रम सोजत में आगामी 6-7-8 फरवरी तथा 15-16-17 फरवरी 2025 को महा विशाल भंडारे का आयोजन

लाखों श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे शुद्ध देसी घी से निर्मित पकवान सब्जी,पूड़ी,दाल,चावल,आचार, सलाद, बूंदी व हलवा का प्रसाद वितरित किया जाएगा ।

पाली जिले के सोजत सिटी के पास रुपावास स्थित सतलोक आश्रम सोजत में आगामी 6-7-8 फरवरी तथा 15-16-17 फरवरी 2025 को क्रमशः परमेश्वर कबीर साहिब जी के निर्वाण दिवस (सशरीर सतलोक गमन दिवस) व जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के बोध दिवस (नामदीक्षा प्राप्त दिवस) के उपलक्ष्य में महा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में आध्यात्मिक सत्संग, कई जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह, सैकड़ो यूनिट रक्तदान व हजारों की संख्या में देहदान के फॉर्म भी भरे जाएंगे साथ ही आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज जी द्वारा लिखित अमर ग्रन्थ साहेब का अखंड पाठ का आयोजन होगा,इस महा विशाल समागम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे शुद्ध देसी घी से निर्मित पकवान सब्जी,पूड़ी,दाल,चावल,आचार, सलाद, बूंदी व हलवा का प्रसाद वितरित किया जाएगा ।  इस महा विशाल समागम में महापुरुषों के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी व निःशुल्क नामदीक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी । जिसमें पूरे विश्व को सोशल मीडिया के माध्यम से खुला आमंत्रण दिया जा रहा है । अतः राजस्थान की सर्वधर्म प्रेमी जनता से विनम्र निवेदन है कि इस पावन अवसर पर सतलोक आश्रम सोजत में पधारकर पुण्य का लाभ कमाए। आयोजन स्थल का पता है:- सतलोक आश्रम सोजत स्टेट हाईवे 58 जोधपुर रोड टोल नाके के पास रूपावास सतलोक आश्रम,जिला पाली राजस्थान। संपर्क सूत्र :-8882914946, 8882914947, 8882914948 जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित 507 वें निर्वाण दिवस व संत रामपाल जी महाराज जी का बोध दिवस में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं (नोट) नेपाल सहित भारत के 10 आश्रमों में होगा महा विशाल भंडारे का आयोजन। आयोजन स्थल का पता है :-  सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम मुंडका (दिल्ली) सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान),  सतलोक आश्रम खमानो (पंजाब),  सतलोक आश्रम धुरी (पंजाब),  सतलोक आश्रम शामली (उत्तर प्रदेश), सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश),  सतलोक आश्रम इन्दौर (मध्य प्रदेश),  सतलोक आश्रम धनुषा (नेपाल देश)