See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:43:36

खेल को खेल की भावना से खेले, खेलों से होता है हमारा मानसिक और शारीरिक विकास: प्राचार्य योगेश त्यागी

खेल को खेल की भावना से खेले, खेलों से होता है हमारा मानसिक और शारीरिक विकास: प्राचार्य योगेश त्यागी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। डी.एन. पी.जी. कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी, एस. एस. एस. कॉलेज माछरा, मेरठ के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव, आई. पी. कॉलेज बुलंदशहर की शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. छाया चौधरी, और एस. एस. वी. कॉलेज हापुड़ के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. सुदर्शन त्यागी ने फीता काटकर किया और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि खेलों का हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। महाविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग छात्रों को खेलों के प्रति अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और खेल कार्यक्रम के आरंभ की औपचारिक घोषणा की।


इस खेल प्रतियोगिता में एस. एस. वी. कॉलेज हापुड़, एम. एम. कॉलेज मोदीनगर, मेरठ कॉलेज मेरठ, शहीद मंगल पांडे कॉलेज मेरठ सहित कई अन्य महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका श्री ललित कपूर ने निभाई और उपस्थित प्रतिभागियों को खेल के नियम बताए।


कार्यक्रम के सचिव डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर नवीन तोमर ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. पुष्पेंद्र मिश्र ने किया।


कार्यक्रम में एम. एम. कॉलेज मोदीनगर के डॉ. सौरभ पाल, मेरठ कॉलेज मेरठ के डॉ. सुधीर मालिक, शहीद मंगल पांडे कॉलेज की डॉ. पूनम भारद्वाज, प्रो. अतुल तोमर, प्रो. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह, प्रो. भवनीत सिंह बत्रा, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार, डॉ. हरीश कसाना, प्रो. शशि कपूर, प्रो. श्याम प्रकाश और विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागी तथा महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।