See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 11:38:19

शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी की हादसे में मौत

अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे हेड कांस्टेबल को शिकारपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

बुलंदशहर। अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे हेड कांस्टेबल को शिकारपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक फिलहाल मेरठ में गंगानगर थाने में तैनात थे। सोमवार को पुलिस गारद ने अंतिम सलामी दी। मोहल्ला आदर्श निवासी हेड कांस्टेबल संजय शर्मा (48 वर्षीय) के बेटे पंकज की 10 दिसंबर सगाई और 14 दिसंबर को शादी थी। संजय मेरठ में गंगानगर थाने में हेड कांस्टेबल थे। रविवार को शादी के कार्ड बांटने के लिए संजय शिकारपुर बाइक से गए थे। रात में शिकारपुर से लौटते समय शिकारपुर तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजय शर्मा की मौत की जानकारी जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान सीओ०पूर्णिमा सिंह और कोतवाल सुनीता मलिक भी मौजूद रहीं। मृतक के तीन पुत्र हैं। दो पुत्रों की शादी हो चुकी है तथा सबसे छोटे पुत्र पंकज की 14 दिसंबर को शादी थी। संजय शर्मा की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि शादी के कार्ड बांटने के लिए वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।