See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:42:19

नेकीराम ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

नेकीराम ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। निकटतम ग्राम असवार स्थित नेकीराम ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर्व सपरिवार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साह और ऊर्जा से भरे कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय का वातावरण वसंत के जीवंत रंगों से सजा था, क्योंकि छात्रों ने अपनी सबसे अच्छी पीली पोशाक पहनी थी और कक्षाओं को रंगीन पतंगों, फूलों और स्ट्रीमर से सजाया था।


पारंपरिक संगीत और नृत्य से गूंजते इस माहौल में कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान के दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर मां सरस्वती को समर्पित की गई। इसके बाद, छात्रों ने सरस्वती वंदना पर एक नृत्य प्रदर्शन किया और फिर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।


विद्यालय अध्यक्ष मंगल सिंह चपराना और प्रिंसिपल आरती चपराना ने नन्हें बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में संतोष मैम, शिवानी मैम, डॉली मैम, करुणा मैम, शिखा मैम, सोनिका मैम, नेहा मैम और प्रीति मैम ने कार्यक्रम का समन्वय किया।


विशाल सर के मार्गदर्शन में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया गया, जो वसंत के आगमन और नए मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। छात्रों ने पीले रंग के महत्व को भी समझा, जो खुशी, आशावाद और धूप का प्रतीक है।


इस उत्सव में छात्रों की ऊर्जावान और रचनात्मक भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत के लिए धन्यवाद दिया गया।