See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:41:44

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम सिद्दीकी का इंतकाल, परिवार में पसरा मातम

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम सिद्दीकी का इंतकाल, परिवार में पसरा मातम

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर के मोहल्ला ईदगाह निवासी और पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल सलाम सिद्दीकी का बीमारी के कारण अचानक इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और नागरिकों में शोक का माहौल है। जैसे ही इस दुःखद समाचार का पता चला, कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, रिश्तेदार और नगरवासी उनके निवास स्थान पर एकत्रित हुए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।


अब्दुल सलाम सिद्दीकी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर लंबे समय तक आसीन रहे। वे मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे, जिन्हें सभी वर्गों में सम्मान प्राप्त था। अब्दुल सलाम सिद्दीकी का जनाजा रात के वक्त, मगरिब की नमाज के बाद पंच पीर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके जनाजे में नगर के सभी सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।