See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:41:14

मोबाइल टावर लगाने का हुआ विरोध, आधा दर्जन मौतों का आरोप

मोबाइल टावर लगाने का हुआ विरोध, आधा दर्जन मौतों का आरोप

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद/बुलंदशहर। कस्बा औरंगाबाद के गोला कुंआ मौहल्ला निवासियों ने सोमवार को जिओ का टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को खदेड़ दिया। मौहल्लेवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर के रेडिएशन के कारण मौहल्ले में अब तक आधा दर्जन लोगों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। उनका आरोप है कि रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है और अब वे किसी भी हाल में जी फाइव का टावर लगाने नहीं देंगे।


सोमवार को स्थानीय निवासियों ने थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर दी और टावर लगाने का विरोध किया। इसके बाद, उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। प्रदर्शन में रामवीर, ममतेश, धर्मेंद्र कुमार जाटव, अंकित जाटव, अमरदीप चौधरी, फत्तन बब्बन खां, कपिल चौधरी, सुनीता चेतराम, विनोद गूर्जर समेत अन्य लोग शामिल हुए।


निवासियों का कहना है कि पहले सुधा शर्मा, नरेंद्र गूर्जर, नंदराम मास्टर समेत छह लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो चुके हैं, और उनका मानना है कि इन मौतों का कारण मोबाइल टावर का रेडिएशन है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।