See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:29:25

वैदिक यज्ञ के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का उत्सव

वैदिक यज्ञ के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का उत्सव

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में हज़रतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां शारदे का जन्मदिवस और बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी रहे।


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर और रामकिशन भी यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान विद्यालय की बहनों ने मां शारदे का रूप धारण किया और सभी अतिथियों तथा भैया बहनों ने शारदा स्वरूप बहनों की आरती उतारी।


यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय के आचार्य सुबीन गुप्ता द्वारा की गई, और सभी भैया बहनों ने यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने आने वाले भविष्य को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की।


कार्यक्रम में प्रबंधक मनोज बेरी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वह ऋतु है जब मौसम सबसे सुंदर हो जाता है और प्रकृति एक नई सजावट के साथ खिल उठती है। उन्होंने बताया कि इस ऋतु में ठंड का असर धीरे-धीरे समाप्त होता है और वृक्षों पर पुष्प खिलने लगते हैं, जिससे चारों ओर हरियाली फैलने लगती है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।