See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:28:44

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 101वां जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 101वां जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में सेन सविता समाज मुरादनगर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सेन और संरक्षक डॉ. अरुण कुमार सेन द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 101वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र कुमार सेन उपस्थित रहे, जिनका सभी पदाधिकारियों ने बुक्का देकर स्वागत किया।


मुख्य अतिथि डॉ. यतेंद्र सेन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर केवल किसी एक जाति के नेता नहीं थे, बल्कि वे समाजवादी विचारधारा के समर्थक और मानवता के संरक्षक थे। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर राजनीति में ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक थे, जिनके नेतृत्व में बिहार में शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया। उन्होंने हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाया और हाई स्कूल स्तर तक अंग्रेजी को केवल एक विषय तक सीमित रखा, जिसके अंक प्रतिशत में नहीं जोड़े जाते थे।


कार्यक्रम में बबलू सेन, विजय सेन, गौरव सेन, ललित सेन, राकेश सेन, मनचासी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विवेक सेन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरुण कुमार सेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. प्रवीण कुमार सेन ने किया, जबकि योगराज सेन, डॉ. अनिल सेन सहित सैकड़ों सेन समाज के नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।