See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:27:56

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में 3 फरवरी 2025 को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने की। बैठक में मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी और प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से किसान रजिस्ट्री करवाने में आ रही दिक्कतें, आधार और बैंक पासबुक नंबर का खतौनी से मेल न खाना, कई गांवों में खतौनी का ऑनलाइन न होना, गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग और निराश्रित गोवंश द्वारा फसलों की क्षति जैसी समस्याएं शामिल रहीं। बैठक में गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को पहुंचाने की मांग प्रमुखता से उठी। जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी ने संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती पर जोर दिया, जबकि प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी ने संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने और गांवों में टोली बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुनने व उनके समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही।


बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें दीपकांत शर्मा (अनूपशहर) को सह जिला जैविक प्रमुख, हिमांशु (शिकारपुर) को खंड जैविक प्रमुख, आशा चौधरी (शिकारपुर) को खंड महिला प्रमुख और मुनेश सोलंकी (खुर्जा) को खंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार, चौधरी दिलावर सिंह, जिला सह मंत्री लाल सिंह तोमर, वीरेंद्र गुर्जर, जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी एडवोकेट, जिला युवा प्रमुख श्यामवीर सिंह, जिला कार्यालय प्रमुख चौधरी ओमवीर, सह जिला कोषाध्यक्ष शलभ तोमर, जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर जगपाल सिंह, प्रेमपाल (अगोता), खंड अध्यक्ष गौरी शंकर लोधी, खंड मंत्री गोविंद सैनी (अरनिया), खंड अध्यक्ष योगेश राघव (खुर्जा), खंड उपाध्यक्ष कालीचरण (जहांगीराबाद) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।