See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:27:22

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने किया संदीप दीक्षित के समर्थन में रोड शो

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने किया संदीप दीक्षित के समर्थन में रोड शो

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी और विभिन्न नेताओं को चुनाव प्रचार में शामिल होने के निर्देश दिए। इसी क्रम में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित के समर्थन में किसान कांग्रेस द्वारा एक बड़े रोड शो का आयोजन किया गया।


इस रोड शो में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र सिंह के साथ बुलंदशहर से पीसीसी सदस्य इंजीनियर रवि लोधी और जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। साथ ही, उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद दिलाते हुए संदीप दीक्षित के समर्थन में भारी मतदान करने की अपील की।


रोड शो में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने संदीप दीक्षित के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।