See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:26:53

श्रीमद्भागवत के श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है

श्रीमद्भागवत के श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जहांगीरपुर के श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में श्री चामुंडा देवी समिति के नेतृत्व में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस की कथा में वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य संत श्री आदित्य कृष्ण महाराज जी ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सर्व सुलभ है और इसे सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है।


महाराज जी ने कथा के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार फल मीठा होता है लेकिन पेड़ का कोई भाग मीठा नहीं होता, उसी प्रकार केवल भागवत कथा का ही सच्चा फल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर, बेटी के घर और कथा सत्संग आदि में कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए, कुछ न कुछ भेंट अवश्य ले जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब महर्षि व्यास ने वेदों को चार भागों में विभाजित कर दिया और छह शास्त्रों की रचना की, तब भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को संकलित करने के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना की गई। यह महापुराण वेद रूपी वृक्ष का पका हुआ फल है, जो विभिन्न माध्यमों से भक्तों तक पहुंचा है।


कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें रतनवीर मीणा, सुनील मीणा, प्रवीन मीणा, शंकर जादौन, हरिराज सिंह, वीरेंद्र सिंह जादौन, विमलेश देवी, सुशीला देवी, ऋतु देवी सहित अनेक भक्त शामिल हुए। इस दिव्य कथा आयोजन से समूचे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना हुआ है।