See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-03 22:26:22

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरनिया पुलिस ने दिनांक 02 फरवरी 2025 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त योगी उर्फ योगेंद्र पुत्र भगवत स्वरूप शर्मा निवासी ग्राम मुनी, थाना अरनिया, जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। यह अपराधी शातिर चोर और गैंगस्टर है, जो थाना अरनिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 02/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।


पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना अरनिया क्षेत्र के अलग-अलग मुकदमों में धारा 303(2), 317(2), 317(5), और 112 बीएनएस के तहत केस शामिल हैं। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2024 में ही कई मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें क्रमशः अपराध संख्या 243/24, 282/24, 283/24, 284/24, 302/24 और 318/24 शामिल हैं।


गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अरनिया के थानाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवा कुमार, कांस्टेबल मोहित बैसला, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।