See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:51:30

मेरठ परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान में 832 विवेचनाओं का निस्तारण

मेरठ परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण अभियान में 832 विवेचनाओं का निस्तारण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। डीआईजी श्री कलानिधि नैधानी, मेरठ परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनवरी माह में मेरठ परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल 832 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है।  


समीक्षा से यह सामने आया कि जनपद मेरठ में 427, जनपद बुलंदशहर में 193, जनपद बागपत में 79 और जनपद हापुड़ में 133 विवेचनाएं सफलतापूर्वक निस्तारित की गई हैं।  


डीआईजी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने सर्किलों में लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें और अभियान को जारी रखते हुए अधिक से अधिक विवेचनाओं का निस्तारण कराया जाए। इसके अलावा, प्रत्येक 15 दिन में पाक्षिक समीक्षा की जाएगी।  


जनपद बागपत में जघन्य अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अपराधियों की विवेचनाओं में वृद्धि देखी गई है, वहीं बुलंदशहर के नगर और डिबाई सर्किल में भी विवेचनाओं की संख्या बढ़ी है। इन क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी को विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए सचेत किया गया है।  


सर्किल सरधना (मेरठ), सर्किल सिकंदराबाद (बुलंदशहर), और सर्किल पिलखुवा (हापुड़) ने जनवरी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।  


डीआईजी ने कहा कि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण न केवल जनता को त्वरित न्याय प्रदान करता है, बल्कि पुलिस विभाग के खिलाफ आने वाली शिकायतों में भी कमी लाता है।