See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:30:59

भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने किया संगठन विस्तार, किसानों के हक के लिए धरना प्रदर्शन की घोषणा

भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने किया संगठन विस्तार, किसानों के हक के लिए धरना प्रदर्शन की घोषणा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले की तहसील खुर्जा के हसनपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन का विस्तार किया गया और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में हसनपुर निवासी धर्मवीर सिंह को ग्राम अध्यक्ष, करन मीना को नगर सचिव, मुकीम सेफी को ग्राम सचिव, ओमपाल को ग्राम सचिव, और धत्तरपाल को ग्राम उपाध्यक्ष हसनपुर के पद पर मनोनीत किया गया।  


इस दौरान संगठन ने घोषणा की कि जहांगीरपुर बिजली घर पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और कार्यकर्ताओं के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू भूमिपुत्र के बैनर तले यह आंदोलन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाएगा।  


इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा केशव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अशफाक, जिला उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा, मंडल महासचिव जीतू चौहान, नगर सचिव हाशिम सलमानी, जिला महासचिव नियाज मोहम्मद, नगर महासचिव अनस कुरैशी, और प्रदेश महासचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी गौतमबुद्ध नगर सुहैल खान शामिल रहे।