See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:28:12

जहांगीराबाद में दहेज में कार की मांग पर टूटा रिश्ता, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

जहांगीराबाद में दहेज में कार की मांग पर टूटा रिश्ता, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर के जहांगीराबाद में दहेज की मांग ने एक और रिश्ता तोड़ दिया। थाना क्षेत्र निवासी यतेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी की शादी हापुड़ निवासी अनुराग तोमर से तय की थी। विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शादी से कुछ ही समय पहले अनुराग और उसकी मां ने दहेज में ब्रेजा कार की मांग रख दी।  


यतेन्द्र सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कार देने में असमर्थता जताई, जिस पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस फैसले से लड़की पक्ष को भारी मानसिक आघात पहुंचा, क्योंकि उन्होंने शादी की तैयारियों में लगभग आठ लाख रुपये खर्च कर दिए थे।  


पीड़ित पिता ने इस मामले को लेकर जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है, और लोग दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।