See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:27:31

गुलावठी में वैभव नागर के वाग्दान समारोह में जुटे दिग्गज नेता, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुलावठी में वैभव नागर के वाग्दान समारोह में जुटे दिग्गज नेता, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गुलावठी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के पुत्र वैभव नागर के वाग्दान संस्कार कार्यक्रम में कई वरिष्ठ राजनेता और गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम तथा पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद उपस्थित रहे।  


समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक हस्तियों और भाजपा पदाधिकारियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  


समारोह में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों का सुरेंद्र सिंह नागर और उनके परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भव्य आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, जहां कई नेताओं ने आपसी संवाद और मुलाकात कर आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की।