See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:12:24

गुलावठी में वैभव नागर के वाग्दान समारोह में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा, भाजपा नेताओं के तीखे बयान

गुलावठी में वैभव नागर के वाग्दान समारोह में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा, भाजपा नेताओं के तीखे बयान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर/गुलावठी (हितेश शर्मा)। गुलावठी में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र नागर के पुत्र वैभव नागर के वाग्दान संस्कार समारोह में राजनीतिक और व्यावसायिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस भव्य आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।  


इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ की दुकान अब बंद होगी और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई नहीं कराई, जिससे वहां का पानी अब पीने योग्य नहीं बचा है।  


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि महाकुंभ में हुई मौतों के असली आंकड़ों को छिपाने की कोशिश की जा रही है, और अखिलेश यादव को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'बहरूपिया' करार देते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।  


कार्यक्रम के दौरान चौधरी सुरेंद्र नागर और उनके परिवार ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पारस ग्रुप के एमडी और उद्योगपति चौधरी राजेंद्र नागर, चौधरी गजेंद्र नागर, चौधरी नरेंद्र नागर और चौधरी हरेंद्र नागर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने भी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत किया।  


इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य व्यक्ति, उद्योगपति, भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम खासा चर्चित रहा।