See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:04:11

बुलंदशहर में पीडीए की जन चौपाल का शुभारंभ, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बुलंदशहर में पीडीए की जन चौपाल का शुभारंभ, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेशानुसार पीडीए की जन चौपाल का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 1 फरवरी 2025 को जनपद बुलंदशहर की खुर्जा विधानसभा के गांव सारंगपुर से शुरू होकर अशफपुर तक आयोजित किया गया। खुर्जा विधानसभा अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह टीटू ने अपनी विधानसभा में इस जन चौपाल का आगाज किया, जिसमें स्थानीय जनता को जागरूक करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया गया।  


इस दौरान प्रधान वर्षा सिंह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें भेंट कर जनता को उनके अधिकारों और संविधान में निहित सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया। चौपाल में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जनता को सरकार में रहते हुए पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रही हैं और राज्य में विकास ठप हो चुका है।  


इस मौके पर सपा नेताओं ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले चुनाव में बदलाव निश्चित है। चौपाल के दौरान चौधरी राजकुमार सिंह टीटू, विधानसभा पर्यवेक्षक अमरपाल सिंह, प्रदेश सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, प्रधान वर्षा सिंह, विधानसभा सचिव चौधरी गजेन्द्र सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


गांव के लोगों की भी इस जन चौपाल में बड़ी भागीदारी रही। आसफपुर गांव से जुगल किशोर, प्रो. अमर दीप, श्यामलाल, राजू पेंटर, ताराचंद, देवेंद्र, करुणा ट्रेलर, सनी कुमार, हरवीर सिंह, रमन कुमार सहित कई ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, सारंगपुर गांव से चंद्रपाल सिंह, गजराज सिंह, क्षेत्र सिंह, भगत सिंह, शेर सिंह, जिलानी, कबूलखा, जतन चौधरी, गिर्राज सिंह और चंद्रपाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।