See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:03:35

बुलंदशहर: नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह का भव्य स्वागत

बुलंदशहर: नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह का भव्य स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा किए गए फेरबदल के तहत प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद रवि रतन सिंह का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डिबाई के पद पर किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और नगर पालिका अध्यक्ष डिबाई अरुण ठाकुर ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एक शिष्टाचार भेंट भी हुई, जिसमें क्षेत्र में न्याय और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।  


इस अवसर पर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पारदर्शी और त्वरित न्याय दिलाने का आह्वान किया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने आश्वासन दिया कि वे सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से आम जनता को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।  


स्वागत एवं शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षत्रिय महासभा के संरक्षक अभय प्रताप सिंह, मेरठ मंडल के महासचिव प्रदीप राघव, प्रवक्ता प्रवीण राघव, मुख्य प्रवक्ता खंड प्रताप सिंह, अध्यक्ष अरुण ठाकुर, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।