See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-02 21:02:43

बुलंदशहर: केंद्र सरकार के बजट को लेकर बोले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बुलंदशहर: केंद्र सरकार के बजट को लेकर बोले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के सपने को साकार करने वाला है और इससे देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इससे आर्थिक सुधारों को बल मिलेगा।  


डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास इस बजट की आलोचना करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सपा पूरी तरह दिग्भ्रमित हो चुकी है और जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।  


आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा वहां प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की नीतियां जनता के हित में काम कर रही हैं, और दिल्ली में भी लोग भाजपा को ही समर्थन देंगे।  


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुलंदशहर में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने इन बयानों के जरिए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और विपक्ष पर तीखे प्रहार किए।