See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:46:24

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क कपड़े और भोजन वितरण

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क कपड़े और भोजन वितरण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

नोएडा (मोहित पंडित)। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अक्षरधाम कॉलोनी, ककराला सेक्टर-80, नोएडा में गरीब और जरूरतमंद बच्चों तथा महिलाओं को निशुल्क कपड़ों का वितरण किया। इसके बाद, बरौला सेक्टर-49, नोएडा के शिव मंदिर में भी उन्होंने भोजन का वितरण किया।


इस अवसर पर रितु सिन्हा और गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी हुई है। संस्था के द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर गरीबों, बच्चों और महिलाओं को भोजन और कपड़े वितरित किए जाते हैं, और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।