See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:41:50

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति का पौधशाला, विद्यालय और जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति का पौधशाला, विद्यालय और जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज, 01.02.2025 को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बुलन्दशहर के राजकीय पौधशाला सिकंद्राबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधशाला सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद, श्रीमती श्रुति ने अटल आवासीय विद्यालय कोंदूं का भी निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। सभी व्यवस्थाएँ ठीक पाई गईं।

तत्पश्चात, जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चोला में संचालित पानी की टंकी का स्थलीय निरीक्षण किया और जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार और अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे।