See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:39:41

बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता: "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत 04 आरोपियों को 04-04 वर्ष की सजा

बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता: "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत 04 आरोपियों को 04-04 वर्ष की सजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (सचिन शर्मा)। बुलन्दशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत मारपीट के चार आरोपियों को 04-04 वर्ष की सजा और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित कराया है। यह घटना 2014 में हुई थी, जब आरोपियों ने वादी कलुआ के साथ गाली गलौच, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था।


इस मामले में थाना स्याना पर 26 अगस्त 2014 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था, और पुलिस ने आरोप पत्र 5 सितंबर 2014 को न्यायालय में प्रस्तुत किया था। "ऑपरेशन कन्विक्शन" के अंतर्गत बुलन्दशहर पुलिस ने इस अभियोग की प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने 06 गवाहों की गवाही ली, जिसके परिणामस्वरूप न्यायाधीश श्री ओमप्रकाश वर्मा ने सभी चार आरोपियों रविन्द्र सिंह, सचिन, ईश्वर सिंह और अनुज कुमार को दोषी पाते हुए 04-04 वर्ष की सजा और 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया।


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री विपुल कुमार राघव और श्री रश्मि सिंह की भूमिका सराहनीय रही। यह बुलन्दशहर पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसमें प्रभावी पैरवी के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाई गई।