See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:31:38

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज 1 फरवरी 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। 


अभियान का उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और उनके आत्मनिर्भर बनने के मार्ग को सशक्त बनाना है। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 सहित आत्मरक्षा संबंधित टिप्स, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी प्रदान की।


इस पहल से महिलाओं और बालिकाओं में अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है और उन्हें कानून से संबंधित सहायता प्राप्त करने के तरीकों से परिचित कराया जा रहा है।