See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:23:21

केंद्र सरकार का बजट सभी के हित में, मध्यम वर्ग और व्यापारियों को मिली बड़ी राहत – प्रीतम कुमार प्रेम

केंद्र सरकार का बजट सभी के हित में, मध्यम वर्ग और व्यापारियों को मिली बड़ी राहत – प्रीतम कुमार प्रेम

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आम जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार प्रेम ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह मध्यम वर्गीय परिवारों और व्यापारियों के लिए एक अहम और राहत देने वाला कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता में भी वृद्धि होगी।  


उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक विकास को गति देने वाला है और आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा व्यापारियों और मध्यम वर्ग को दी गई राहत से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।