See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 22:19:42

गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महापंचायत आयोजित

गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महापंचायत आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। किनौनी शुगर मिल पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर 1 फरवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महापंचायत आयोजित हुई। इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि खाप मलिक चौधरी आजाद मलिक भी इस सभा में शामिल हुए।  


महापंचायत में एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू, राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रबंधक आशीष चौधरी, एनसीआर उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सुदेश प्रधान, मेरठ मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया, जिला अध्यक्ष हापुड़ अभिषेक तेवतिया, युवा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अमित चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष अलीगढ़ डॉक्टर नईम, जिला महासचिव बुलंदशहर इंद्रजीत गिल, युवा जिला अध्यक्ष मेरठ राशिद ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, तहसील अध्यक्ष खुर्जा, जिला अध्यक्ष अमरोहा नफीस मेवाती और कई अन्य किसान नेताओं ने भाग लिया।  


चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों के साथ हो रहे शोषण पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यदि किनौनी बजाज मिल, मेरठ जल्द से जल्द गन्ने का भुगतान नहीं करती है तो आंदोलन अनिश्चितकालीन किया जाएगा। उन्होंने समस्त किसानों का आभार प्रकट किया और संघर्ष के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। महापंचायत में आसपास के कई गांवों से हजारों किसान एकत्र हुए और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।