See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 21:37:56

घोंडा विधानसभा में अनुराग ठाकुर रवि किशन ने भरी हुंकार, 'आप-दा' को भगाना है भाजपा को लाना है

अनुराग ठाकुर और रवि किशन ने दो अलग-अलग विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए "आप" सरकार पर जमकर हमला बोला

नई दिल्ली । घोंडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय महावर के प्रचार में उतरे सांसद अनुराग ठाकुर और रवि किशन ने दो अलग-अलग विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए "आप" सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली से "आप दा" को भगाना है भाजपा को लाना है। रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अजय महावर को घोंडा में पहले से ज्यादा वोटों से जिताना है। वहीं, अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल वही व्यक्ति है जिसने कहा था मैं राजनीति में नहीं आऊंगा, लेकिन मौका मिलते ही राजनीति में आ गए। फिर कहा कांग्रेस का समर्थन नहीं लूंगा। अपने बच्चों की भी कसम खाई लेकिन जो व्यक्ति सत्ता के लालच में बच्चों की झूठी कसम खा सकता है। वह किसी भी हद तक गिर सकता है। यह वही "आप दा" की सरकार है, जिसके 15 विधायक, 8 मंत्री एक सांसद, एक उपमुख्यमंत्री और खुद मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। अब जनता को ही फैसला करना है कि उन्हें जेल से चलने वाली सरकार चाहिए या फिर देश का विकास करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार चाहिए। गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि अजय महावर एक कर्मठ व्यक्ति हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्य किए। इस बार घोंडा में उन्हें पहले से ज्यादा वोट से जिताकर दिल्ली में भाजपा सरकार में मंत्री बनाना है। यह मोदी की गारंटी है, 8 तारीख को शपथ के बाद जब भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठेगी तो दिल्ली में उसी दिन से विकास होते हुए नजर आएंगे। नरेंद्र मोदी जैसे नेता सदियों में अवतरित होते हैं। डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका अपने हाथ से मत जाने देना।