See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 20:34:35

दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को बांटा निशुल्क कपड़ा व भोजन - गंगेश्वर दत्त शर्मा

गंगेश्वर दत ने बताया कि सेवा करना ही हमारे संगठन का कर्तव्य है और ये लम्बे समय से चलता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा


 नोएडा, 01 फरवरी 2025 को दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अक्षरधाम कॉलोनी ककराला सेक्टर-80, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं को निशुल्क कपड़ों का वितरण किया। और बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन व कपड़ों का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।