See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 16:28:42

एकल विद्यालय अभियान के 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का सफल समापन

एकल विद्यालय अभियान के 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का सफल समापन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पश्चिम उत्तर प्रदेश संभाग के अंचल बुलंदशहर में आयोजित एकल विद्यालय अभियान के 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन अंचल अध्यक्ष एवं वर्गाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय, धर्मा एन्क्लेव, बुलंदशहर में संपन्न हुआ।  


समापन समारोह में मुख्य वक्ता संगठन प्रभारी प्रशिक्षक (भाग 5) नितेश कुमार ने एकल विद्यालय अभियान की पंचमुखी योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और ग्राम विकास के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में योगदान दे रहा है।  


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने एकल विद्यालय अभियान की सराहना करते हुए आचार्यों का मार्गदर्शन किया एवं उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।  


अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख हेमलता, कार्यालय प्रमुख गणपत सिंह सहित दर्जनों आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे।