See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 16:24:39

बजट 2025: इनकम टैक्स में ऐतिहासिक छूट, मध्यम वर्ग और व्यवसायियों को राहत – अभिनव वर्मा

बजट 2025: इनकम टैक्स में ऐतिहासिक छूट, मध्यम वर्ग और व्यवसायियों को राहत – अभिनव वर्मा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बजट 2025 में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने के फैसले को व्यापारिक और नौकरीपेशा वर्ग के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। दवा व्यापारी अभिनव वर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के इतिहास में इनकम टैक्स में दी गई अब तक की सबसे बड़ी छूट है।  


उन्होंने कहा कि इस निर्णय से मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी और बाजार में मांग में इजाफा होगा। यह न केवल व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि नौकरीपेशा लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।  


अभिनव वर्मा ने इस बजट को भारत के आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे देश और अधिक सशक्त, समृद्ध और विकसित बनेगा।