See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 16:23:13

बजट 2025: व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा कदम – पंकज अग्रवाल

बजट 2025: व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा कदम – पंकज अग्रवाल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने संसद में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्गीय परिवारों और व्यापारियों के लिए एक अहम और राहत देने वाला कदम साबित हो सकता है। उन्होंने विशेष रूप से 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट का स्वागत किया और कहा कि इससे न केवल लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनकी क्रय शक्ति भी बढ़ेगी।  


श्री अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा उठाए गए इन ठोस कदमों से देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और आम आदमी का जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने इस फैसले को करदाताओं के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत आयकरदाताओं को राहत मिलेगी, बल्कि देश की समग्र अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।