See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 07:51:40

चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिक्षा व हिंदी भाषा के उत्थान पर दिया गया जोर

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व सांसद केसी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

हापुड़। (पुष्पेन्द्र कुमार)   तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व सांसद केसी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज में सभी छात्रों को समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। गरीब और अमीर के बच्चों को एक साथ बैठकर समान अवसरों के साथ पढ़ाई करने का माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर स्वर्गीय चौधरी चंद्रमणि त्यागी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए इस विद्यालय की स्थापना की, जिसका लाभ आज हजारों छात्रों को मिल रहा है।  कार्यक्रम में बोलते हुए केसी त्यागी ने हिंदी भाषा के उत्थान की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि हिंदी और प्रांतीय भाषाओं को लेकर जो विवाद खड़ा किया जाता है, वह अब समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में पहला कदम हिंदी भाषा के माध्यम से ही था, और  भी वे इसके प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित हैं। उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे अपनी मातृभाषा के महत्व को समझें और इसके विकास के लिए प्रयास करें।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि विद्यालय का प्रबंधक तंत्र चौधरी चंद्रमणि त्यागी के सपनों को साकार करने में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने भी चौधरी चंद्रमणि त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रयासों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने छात्रों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के महत्व को समझाया और कहा कि सफलता पाने के लिए सही दिशा में प्रयास करना आवश्यक है। विद्यालय के अध्यक्ष एवं पार्षद रुद्राक्षमुनि त्यागी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यालय में कांवेंट स्कूलों की तरह आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सके।  प्रबंधक राजपाल त्यागी ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को घड़ी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, अन्य छात्रों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नवरत्न त्यागी, शशांक मुनि त्यागी, डॉ. निरंजन सिंह त्यागी, घनश्याम त्यागी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकुल त्यागी ने किया और इस दौरान डीआईओएस डॉ. विनीता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।  इस अवसर पर विजय त्यागी, संजीव त्यागी, विपिन त्यागी, रामपाल त्यागी, संजय चौधरी, सोनू त्यागी, डॉ. सुदर्शन त्यागी, मोनू त्यागी, मुकेश त्यागी (राष्ट्रीय सैनिक संस्था), अमित त्यागी, गौरव त्यागी, राकेश त्यागी, राज नारायण सिंह त्यागी, गिरजेश दत्त शर्मा, चंद्रकांत, प्रशांत त्यागी, पवन भास्कर, शशांक गुप्ता, सतीश त्यागी, राज नारायण त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।