See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 07:40:02

डॉ एम.के.ओटानी को मिला बौद्ध संवर्धन सम्मान

डॉ. ओटानी जी को 51 हजार की राशि का चैक भी भेंट किया गया।

हापुड़ ।( पुष्पेन्द्र कुमार) मेरठ रोड स्थित बुद्ध लोक में निवास कर रहे बौद्ध भिक्षु डॉक्टर एल.अश्वघोश के पुत्र डा.एम.के.ओटानी जो को समाजसेवी व सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पित डॉ. एम.के. ओटानी को बौद्ध संस्कृति संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर राज्यसभा मे भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खेल और युवा मामलों में मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति मुकेश मेश्राम की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. ओटानी जी को 51 हजार की राशि का चैक भी भेंट किया गया।  डॉ. ओटानी को ये सम्मान बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया, डॉ. ओटानी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मंत्रीगण व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है,आज केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को बुद्ध की जरूरत है। इस सम्मान की खबर सुनकर शहर के बेख़ौफ़ शायर डा.नरेश सागर, राजकुमार जौहरी, सोहनलाल तेजियान, देव कुमार,डा.राजेश कुमार,मा.महेद्र, सुनील सरकार, चेतन कुमार आदि ने बुद्ध लोक जाकर बौद्ध डा.ओटानी  के पिता बौद्ध भिक्षु डा.एल अश्वघोष जी को बधाई दी।