See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-01 07:29:42

शिवी शर्मा ने एम.एस.सी फिजिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव*

शिवी शर्मा की यह उपलब्धि उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का सपना देखते हैं।

बुलन्दशहर गुलावठी:राजस्थान के प्रतिष्ठित वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित 41वें दीक्षांत समारोह में गुलावठी के आदर्श नगर के रहने वाली छात्रा शिवी शर्मा ने एम.एस.सी फिजिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर टी.जी. सीताराम, अध्यक्ष अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।  शिवी शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता योगेंद्र कुमार शर्मा (डी.वी.एस. स्कूल वाले) ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत रुचि रखती थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपनी माता की भी मदद करना पसंद करती है। आज जब उसने अपनी मेहनत और लगन से स्वर्ण पदक हासिल किया है, तो यह पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है। शिवी की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि उनके शिक्षकों और मित्रों में भी हर्ष का माहौल है। उनके माता-पिता ने भगवान से प्रार्थना की कि उनकी बेटी भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करे और देश का नाम रोशन करे।  शिवी शर्मा की यह उपलब्धि उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का सपना देखते हैं।