See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 23:32:11

बुलन्दशहर पुलिस को बड़ी सफलता, मिलावटखोरों को 3-3 साल की सजा

बुलन्दशहर पुलिस को बड़ी सफलता, मिलावटखोरों को 3-3 साल की सजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलन्दशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दो आरोपियों को न्याय दिलवाने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों को 3-3 साल की कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। 


विवरण के अनुसार, आरोपी शिव कुमार गुप्ता और राकेश कुमार गुप्ता ने वर्ष 2010 में अपनी खाद्य पदार्थ की दुकान में मिलावट की थी। इस संदर्भ में थाना कोतवाली नगर पर 14 जनवरी 2010 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था और पुलिस ने 18 जनवरी 2010 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। 


बुलन्दशहर पुलिस द्वारा अभियोग को "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत चिन्हित किया गया और प्रभावी पैरवी के लिए मॉनीटरिंग सैल ने न्यायालय में सशक्त पैरवी की। कुल छह गवाहों के बयान के आधार पर न्यायाधीश श्री मंजीत सिंह श्योराज ने आज (31 जनवरी 2025) दोष सिद्ध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को सजा सुनाई।


इस कार्यवाही में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री सुरेन्द्र सिंह चौहन, श्री मनुराज सिंह और श्री अरूण कुमार का योगदान सराहनीय रहा। इस महत्वपूर्ण सफलता से बुलन्दशहर पुलिस ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई का परिचय दिया है।