See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-31 23:13:17

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 96 निर्माण कार्यों की स्थिति का विस्तृत रूप से मूल्यांकन किया गया।


जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इनमें से 42 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 20 परियोजनाएं विलंबित हैं जो दिसंबर 2024 तक पूरी होनी थीं। शेष परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत चल रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विलंबित निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए।


निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की सही गुणवत्ता और समय पर पूरा होने के लिए थर्ड पार्टी सर्वेक्षण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, जिला स्तर पर भी निर्माण कार्यों की समय-समय पर जांच करवाई जाए और जांच में पाई गई कमियों को दूर किया जाए।


जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने यह भी निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाले हैं, उनका फिनिशिंग कार्य पूरा कर शीघ्र विभाग को सौंपा जाए। साथ ही, संबंधित विभागों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों को हस्तांतरित करने से पहले यह देखा जाए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए गए हैं या नहीं।


कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि फरवरी 2025 तक सात परियोजनाओं को पूरा कर विभागों को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान सभी निर्माण परियोजनाओं के लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित करने का सुझाव दिया, ताकि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना और संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।